टूडे टाइम्स शिमला—-आमतौर पर लहसुन हर घर में प्रयोग में लाया जाता है। सब्जी में तड़के के लिए या चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन बहुत अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अतिरिक्त लहसुन को किस वस्तु के लिए प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, लहसुन को औषधीय रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। जी हां, लहसुन खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाए तो खासकर मर्दों के लिए यह व भी लाभदायक होता है। लहसुन नैचुरल एंटी-बायोटिक है व इससे कई तरह के संक्रमणहोने का खतरा कम रहता है।
Leave a Reply